मैच से पहले सुधरा कैंडी का मौसम; बादल रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार सिर्फ 15-19 फीसदी
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

मैच से पहले सुधरा कैंडी का मौसम; बादल रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार सिर्फ 15-19 फीसदी

Asia Cup 2023

Asia Cup 2023

नई दिल्ली। Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के महामुकाबला का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आज दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है।

ये मैच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, लेकिन इस मैच से पहले मौसम को लेकर हर किसी को डर सता रहा है।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन तक ये बताया जा रहा था कि कैंडी में लगभग 80 प्रतिशत मैच बारिश से प्रभावित रहने वाला है, लेकिन पल्लेकेले कैंडी से काफी दूर है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पल्लेकेले के जिस स्टेडियम में भारत-पाक की भिड़त होने वाली है वहां का मौसम दिखाई दे रहा है। ऐसे में जानते हैं पल्लेकेले में 2 सितंबर का मौसम कैसा रहने वाला है?

Ind vs Pak Pallekele Weather: पल्लेकेले में आज कैसा है मौसम?

दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर का है, जहां भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) का एशिया कप (Asia Cup 2023) का मुकाबला खेला जाना है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में बादल छाए हुए है, लेकिन आसमान साफ भी होता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में बारिश होने की संभावना ज्यादा नहीं है। अगर बारिश होती है तो फैंस को बड़ा झटका लगेगा है, क्योंकि सबसे ज्यादा इंतजार उन्हें ही इस मैच का है।

अगर बात करें वेदर रिपोर्ट की तो बारिश की संभावना 14 प्रतिशत है। तापमान 22 से 29 डिग्री सेलसियस तक रह सकता है।

यह पढ़ें:

"नीरज चोपड़ा: डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर, अगले लक्ष्य में चैम्पियन ट्रॉफी का पालन करेंगे"

विराट कोहली को लेकर पाक गेंदबाज ने किया बड़ा दावा, कहा- रणनीति बनानी होगी

वर्ल्ड कप 2023 के लिए इस घातक खिलाड़ी की टीम में होगी वापसी! कोच ने किया बड़ा ऐलान