Jyotiraditya Scindia Viral Video

यूक्रेन में जंग के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लड़ाई... रोमानिया मेयर के साथ का देखें यह वीडियो

Jyotiraditya Scindia Viral Video

Jyotiraditya Scindia Viral Video

Jyotiraditya Scindia Viral Video : रूस के यूक्रेन पर हमले (Russia attacks on Ukraine) के बीच यहां बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंस गए हैं और अब उन्हें भारत वापस लाया जा रहा है| भारत सरकार इसके लिए सारे इंतजाम कर रही है| यहां तक की भारत सरकार ने अपने कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी इस काम में लगा दिया है| केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया पहुंचे हुए हैं और यहां से भारतीयों को निकालकर भारत भेज रहे हैं| वहीं, इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है| इस वायरल वीडियो की अर्थ प्रकाश पुष्टि नहीं करता है लेकिन वायरल होने पर सोचा कि आपतक पहुंचा दिया जाये|

बताया जाता है कि, सिंधिया भारतीय छात्रों को लेकर और भारत सरकार की व्यवस्था के बारे में कुछ बात बातचीत कर रहे थे| इसी बीच रोमानिया के मेयर के लहजे में तल्खी बढ़ गई| वीडियो में बातचीत के बीच रोमानिया के मेयर को ज्योतिरादित्य सिंधिया पर काफी उत्तेजित देखा जा सकता है| रोमानिया के मेयर अचानक आक्रोशित लहजे में सिंधिया के पास आते हैं और यह कहते दिखते हैं कि हम इन छात्रों के लिए यहां व्यवस्था कर रहे हैं। इनके खाने की व्यवस्था की है। इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं कि मैं सब समझ रहा हूं। ज्योतिरादित्य सिंधिया का जवाब सुनकर रोमनिया मेयर दूसरी तरफ चले जाते हैं। इधर, फिर भारतीय छात्रों से ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते हैं कि हमारा प्लान है कि हम हर कैंप से सभी भारतीय छात्रों को निकालकर ले जाएंगे। और हमारा रोमानिया अथॉर्टी को धन्यवाद है|

'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन से आ रहे भारतीय ...

बतादें कि, यूक्रेन की स्थिति बेहद बिगड़ गई है| भारत सरकार बड़ी सूझबूझ के साथ योजना के तहत यूक्रेन से भारतीयों को निकाल रही है| यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया को 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया है| अभीतक जहां भारत सरकार सामान्य विमानों में भारतीयों को भारत ला रही थी तो वहीं अब भारतीय वायुसेना को भी इसमें शामिल किया गया है ताकि भारतीयों को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी आ सके|

जंग का आठवां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज आठवां दिन है| यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने  युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है|