जोस बटलर का नहीं थम रहा बल्ला, बने आईपीएल 2022 में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज

जोस बटलर का नहीं थम रहा बल्ला, बने आईपीएल 2022 में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज

जोस बटलर का नहीं थम रहा बल्ला

जोस बटलर का नहीं थम रहा बल्ला, बने आईपीएल 2022 में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली। जोस बटलर आइपीएल 2022 में जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश कर रहे हैं और खूब रन बटोर रहे हैं। बटलर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आइपीएल 2022 के 44वें लीग मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 52 गेंदों पर 4 छक्के व 5 चौकों की मदद से 67 रन की पारी खेली। इस मैच में बटलर ने ऋतिक शौकीन के एक ओवर में चार गेंदों पर लगातार चार छक्के भी लगाए। वहीं मुंबई के खिलाफ खेली इस पारी के दम पर बटलर ने आइपीएल के एक सीजन में राजस्थान रायल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया। 

जोस बटलर ने तोड़ा अजिंक्य रहाणे का रिकार्ड

मुंबई के खिलाफ खेली 67 रन की पारी के दम पर जोस बटलर ने अजिंक्य रहाणे का रिकार्ड तोड़ा और वो आइपीएल के एक सीजन में राजस्थान रायल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। जोस बटलर ने इस सीजन में अब तक 566 रन बनाते हुए रहाणे को पीछे छोड़ा। रहाणे ने साल 2012 में राजस्थान के लिए एक सीजन में 560 रन बनाए थे, लेकिन अब वो बटलर से पीछे आ गए। 

आइपीएल के एक सीजन में राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाप 5 बल्लेबाज-

566 - जोस बटलर (2022) 

560 - अजिंक्य रहाणे (2012)

548 - जोस बटलर (2018)

543 - शेन वाटसन (2013)

540 - अजिंक्य रहाणे (2015)

जोस बटलर का आइपीएल 2022 में प्रदर्शन

आइपीएल 2022 में जोस बटलर का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 70.75 की औसत से 566 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल है साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 155.06 का रहा है। इसके अलावा इन मैचों में बटलर ने 47 चौके व 36 छक्के भी लगाए हैं। बटलर का इस सीजन में बेस्ट स्कोर 116 रन रहा है।