JE of Nabha Municipal Council taking bribe of Rs 50,000 caught red handed by Vigilance
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

50,000 रुपए की रिश्वत लेता नाभा नगर परिषद का जेई विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों काबू

JE of Nabha Municipal Council taking bribe of Rs 50,000 caught red handed by Vigilance

JE of Nabha Municipal Council taking bribe of Rs 50,000 caught red handed by Vigilance

JE of Nabha Municipal Council taking bribe of Rs 50,000 caught red handed by Vigilance- चंडीगढ़I पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत मंगलवार को अजय कुमार, जूनियर इंजीनियर (जे. ई.) नगर परिषद, नाभा, ज़िला पटियाला, को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को जगदीप सिंह निवासी नाभा शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त जे. ई. नाभा शहर में उसकी दुकान की सी. एल. यू. ( ज़मीनी प्रयोग सम्बन्धी तबदीली) की फाइल आगे चलाने के लिए 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और उक्त जेई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया।

इस सम्बन्धी दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।