Japanese PM Corona Positive: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोरोना संक्रमित, घर पर ही चल रहा इलाज
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Japanese PM Corona Positive: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोरोना संक्रमित, घर पर ही चल रहा इलाज

Japanese PM Corona Positive

Japanese PM Corona Positive: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कोरोना संक्रमित, घर पर ही चल रहा इल

नई दिल्ली: जापान में कोरोना वायरस का संकट (Coronavirus Crisis) थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश इस समय कोविड की सातवीं लहर (Corona 7th Wave) का सामना कर रहा है और हर दिन लाखों की संख्या में मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच शनिवार को प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japanese PM Fumio Kishida) के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई. इस बात की जानकारी एएफपी ने अपने कार्यालय के हवाले से दी.

जापान इस समय बुरी तरह से कोरोना वायरस की चपेट में है. सरकार इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोना रिपोर्ट में उन्हें हल्के लक्षण होने का जिक्र किया गया है.

कोरोना के कुछ लक्षण समझ में आने के बाद प्रधानमंत्री किशिदा ने आज सुबह ही आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया था. दोपहर में उनकी कोविड रिपोर्ट आई जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए. कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

गौरतलब है कि पूरा जापान इस समय कोविड की सातवी लहर का सामना कर रहा है. शुक्रवार को जापान में कोरोना के 261029 मामले सामने आए. इससे पहले गुरुवार को देशभर में 255534 मामले दर्ज किए गए थे. देश में कोरोना से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है जबकि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजापा हुआ है.

शुक्रवार को पूरे देश में कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 294 लोगों की मौत हो गई. राजधानी टोक्यो में कोरोना संक्रमण से 28 लोगों की मौत हुई.