Custom of Politics: सियासत का रिवाज बदलने में जुटे जयराम ठाकुर

Custom of Politics: सियासत का रिवाज बदलने में जुटे जयराम ठाकुर

Custom of Politics: सियासत का रिवाज बदलने में जुटे जयराम ठाकुर

Custom of Politics: सियासत का रिवाज बदलने में जुटे जयराम ठाकुर

-कांग्रेस को बड़ा झटका
-विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा भाजपा में शामिल 

(संदीप उपाध्याय) 
शिमला.
Custom of Politics: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिशन रिपीट(mission repeat) को कामयाब करने के लिए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। आज दिल्ली में कांगड़ा के विधायक और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल और नालागढ़ से कांग्रेस के विधायक लखविंद्र राणा(MLA Lakhwinder Rana) भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद पवन काजल और लखविंद्र राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात की। दिल्ली में कांग्रेस विधायकों के शामिल होने के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे हैं। मिशन रिपीट को कामयाब करने में जुटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा का कुनवा लगातार बढ़ा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की सियासत में रिवाज बदलने में जुटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(Chief Minister Jai Ram Thakur) पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री की नजर एक एक सीट पर है। जिससे हर सीट पर जीत दर्ज करने की रणनीति के तहत कांग्रेस के विधायकों को भी पार्टी में शामिल किया गया है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के नीतियों से प्रभावित(affected by policies) होकर दो निर्दलीय विधायक देहरा से होशियार सिंह और जोगिंदरनगर से प्रकाश राणा भाजपा में शामिल हुए थे। वर्तमान विधायकों के भाजपा में शामिल होने से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मिशन रिपीट अभियान को मजबूती मिल रही है। 

प्रदेश में मिशन रिपीट कामयाब

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में मिशन रिपीट का कामयाब करने के लिए लगातार विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे हैं। प्रदेश के विकास में कोई कसर न छूटे इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री अपने विकास के दम पर और प्रदेश की जनता के लिए शुरु की गई जनकल्याण कारी योजनाओं के कारण विपक्ष के चुनौती दे रहे हैं कि इस बार प्रदेश में चुनावी रिवाज बदलेगा। एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा अब इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। प्रदेश का चुनावी रिवाज बदलने का प्रदेश की जनता तैयार है और अब बार बार भाजपा का रिवाज प्रदेश में होगा।
         -कांग्रेस ने किए निष्काषित 

                अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस विधायक पवन काज़ल व लखविंद्र राणा को अगले छह सालों के लिये तुरंत प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांगड़ा को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।इस संदर्भ में कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने अधिसूचना जारी कर दी है। कांग्रेस ने पिछले कल देर रात पवन काजल को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटाकर ओबीसी नेता चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया था।