Jain saint Shubham Muni Ji Maharaj will visit Arthprakash Bhawan
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अर्थप्रकाश भवन में पधारेंगे जैन संत शुभम मुनि जी महाराज

Jain saint Shubham Muni Ji Maharaj will visit Arthprakash Bhawan

Jain saint Shubham Muni Ji Maharaj will visit Arthprakash Bhawan

Jain saint Shubham Muni Ji Maharaj will visit Arthprakash Bhawan- चंडीगढ़I जैन संत शुभम मुनि महाराज सोमवार 1 जुलाई को सेक्टर 29 डी स्थित अर्थप्रकाश भवन में पधार रहे हैं। प्रात: 8.15 बजे से 9.15 बजे तक वह यहां प्रवचन करेंगे। जैन श्रद्धालुओं को इस दौरान जैन संतों का न केवल सानिध्य मिलेगा बल्कि उनकी मधुर वाणी से प्रवचन सुनने का मौका मिलेगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह इस अवसर का अवश्य लाभ उठायें।

इस दौरान संत शुभव मुनि जी महाराज के साथ युवा तपस्वी परम सेवाभावी श्री शालिभद्र मुनि जी महाराज भी उपस्थित रहेंगे। आगम ज्ञान रत्नाकर गुरुदेव श्री रामप्रसाद जी महाराज द्वारा दीक्षित एवं शिक्षित वचन सिद्ध मौनी बाबा पूज्य गुरुदेव सेठ श्री प्रकाश चंद जी महाराज के आज्ञानुवर्ती युवा तपस्वी श्री शालिभद्र मुनि जी महाराज ठाणे-2 वर्ष 2024 के चातुर्मास के लिये 7 जुलाई 2024 दिन रविवार को अमर जैन हॉस्टल सेक्टर 27 चंडीगढ़ से विहार करके प्रात: 7 बजे जैन स्थानक सेक्टर 18 चंडीगढ़ में मंगल प्रवेश करेंगे।

एसएस जैन सभा, चंडीगढ़ की ओर से इस मौके पर शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। जैन चातुर्मास का शुभारंभ 20 जुलाई से होगा और 15 नवंबर तक कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।