IPS Kuldeep Chahal CBI Inquiry| चंडीगढ़ SSP रहे कुलदीप चहल से CBI ने पूछताछ की, आखिर क्या है मामला?

चंडीगढ़ SSP रहे कुलदीप चहल से CBI ने पूछताछ की; आखिर क्या है मामला? पंजाब गवर्नर ने कहा था- आचरण सही नहीं, कर दी थी छुट्टी

IPS Kuldeep Chahal CBI Inquiry News Updates

IPS Kuldeep Chahal CBI Inquiry News Updates

IPS Kuldeep Chahal CBI Inquiry: चंडीगढ़ के SSP रहे IPS कुलदीप चहल पर सीबीआई की जांच चल रही है। जहां इस कड़ी में शुक्रवार को चहल से सीबीआई द्वारा पूछताछ की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई ने कुलदीप चहल को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ स्थित अपने दफ्तर में तलब किया। चहल के पहुंचने के बाद उनसे करीब चार घंटे तक CBI ने पूछताछ की। सीबीआई ने कुलदीप चहल से कई सवाल किए और उनके जवाब मांगे। बताया जा रहा है कि, चहल ने भी सीबीआई के सभी सवालों के जवाब दिए हैं।

भ्रष्टाचार के संबंध में सीबीआई की जांच

बताया जाता है कि, चंडीगढ़ के SSP रहते IPS कुलदीप चहल पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इन आरोपों की जांच के लिए उनपर सीबीआई जांच की सिफ़ारिश की गई। जिसके बाद सीबीआई ने अपनी कार्रवाई शुरू की। ध्यान रहे कि, पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित कुलदीप चहल के आचरण को पहले ही गलत बता चुके हैं। पुरोहित ने लिखित में एक लेटर जारी कर चहल के बारे में इतनी गंभीर बात कही थी। गवर्नर पुरोहित ने कहा था कि, अनाचरण के चलते ही चहल को चंडीगढ़ के एसएसपी पद से हटाया जा रहा है।

कार्यकाल पूरा होने से पहले ही कर दी गई छुट्टी

मालून रहे कि, बीते 12 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आर्डर जारी करते हुए कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ SSP पद से हटा दिया था। कुलदीप सिंह चहल इस पद पर अभी अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। मगर चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें समय से पहले पंजाब कैडर वापिस भेज दिया। इस पूरी प्रक्रिया ने कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए थे कि आखिर अचानक ऐसा क्यों किया गया? हालांकि, बाद में पंजाब गवर्नर एवं यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित ने इसका जवाब दे दिया था। जो कि आपने ऊपर पढ़ ही लिया है।

अब जालंधर के पुलिस कमिश्नर हैं चहल

आपको बतादें कि, चंडीगढ़ से लौटने के बाद आईपीएस कुलदीप सिंह चहल अपनी नई नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। जहां पंजाब सरकार ने उन्हें जालंधर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया था। फिलहाल, चहल जालंधर के पुलिस कमिश्नर के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं। पंजाब सरकार कुलदीप को DIG पद पर प्रोमोट कर चुकी है।

IPS कुलदीप सिंह चहल के बारे में?

पंजाब कैडर 2009 बैच के आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल (IPS Kuldeep Singh Chahal) की अगर बात करें तो उनकी क्राइम कन्ट्रोलिंग पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। कुलदीप सिंह चहल की जहां भी पोस्टिंग हुई उन्होंने क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर कई काम किए। साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 3 साल के लिए बतौर एसएसपी आए थे। इससे पहले कुलदीप सिंह चहल मोहाली में एसएसपी थे।

जहां ASI रहे, वहीं SSP बनकर आए

बतादें कि, कुलदीप चहल आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में ASI हुआ करते थे। लेकिन उनकी लग्न और में मेहनत ने उन्हें इस काबिल बना दिया कि वह उसी चंडीगढ़ पुलिस में SSP बनकर पोस्टेड हुए। चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं।