INLD Chief Abhay Chautala: इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी; विदेशी नंबर से वॉयस नोट भेजा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी; विदेशी नंबर से वॉयस नोट भेजा, कहा- अगर नहीं समझे तो जान से मार देंगे

INLD Chief Abhay Chautala Receives Death Threat News Update

INLD Chief Abhay Chautala Receives Death Threat News

INLD Chief Abhay Chautala: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जाता है कि विदेशी नंबर से चौटाला को धमकी आई है। धमकी देने वाले ने फोन पर वॉयस नोट भेजा। जिसमें कहा गया कि, अगर अभय चौटाला नहीं समझे तो जान से मार देंगे और राठी के पास भेज देंगे। इस धमकी के बाद हड़कंप मच गया है और इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी गई है।

इससे पहले भी अभय चौटाला को धमकी मिल चुकी है। उन्होंने हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगते हुए कहा था कि, वह हरियाणा के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं और उनकी जान को खतरा है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी की तरह उनकी भी हत्या की जा सकती है। ज्ञात रहे कि 25 फरवरी को बहादुरगढ़ में दिनदहाड़े कार सवार कुछ हमलावरों ने नफे सिंह राठी की एसयूवी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में राठी समेत दो लोगों की मौत हो गई थी।

5 बार के CM ओपी चौटाला के बेटे हैं अभय सिंह चौटाला

INLD नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा हैं। हरियाणा में विपक्षी नेता के रूप में चौटाला की काफी चर्चा रहती है। अभय सिंह चौटाला आए दिन अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को मुखर होकर घेरते हुए दिखते हैं। ज्ञात रहे कि, अभय चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रह चुके दिवंगत ओम प्रकाश चौटाला के बेटे हैं। हरियाणा में चौटाला परिवार की राजनीति काफी लंबी है। ओम प्रकाश चौटाला से पहले उनके पिता चौधरी देवी लाल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री रह चुके हैं।