Indian Student Shot in Kyiv Ukraine

OMG: रूस-यूक्रेन जंग में भारत को फिर जख्म, कीव छोड़ रहे भारतीय छात्र पर बरसी गोली

Indian Student Shot in Kyiv

Indian Student Shot in Kyiv Ukraine

रूस और यूक्रेन की जंग (Russia Ukraine War) में जहां इन दोनों देशों को नुकसान उठाना पड़ रहा है तो वहीं इनके बीच भारत को भी जख्म झेलने पड़ रहे हैं| दरअसल, इस जंग के बीच भारत के लिए फिर से एक बुरी खबर आई है| जानकारी दी गई है कि यूक्रेन की राजधानी कीव को छोड़ते समय एक भारतीय छात्र को गोली (Indian Student Shot in Kyiv) लगी है| जिसके बाद भारतीय छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| छात्र की हालत के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है|

यह पढ़ें - यूक्रेन में जंग के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लड़ाई... रोमानिया मेयर के साथ का देखें यह वीडियो

केंद्रीय राज्य मंत्री ने दी जानकारी...

दरअसल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह (VK Singh) ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि एक भारतीय छात्र जो कीव से आ रहा था उसे गोली लग गई है| जिसके बाद उसे फौरन वापिस ले जाय गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सिंह ने कहा कि जंग चल रही है और इसमें कोई भी चपेट में आ सकता है| लेकिन फिर भी केन्द्र सरकार यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रही है कि कम से कम नुकसान के साथ अधिक से अधिक भारतीयों को सुरक्षित यूक्रेन से बाहर निकाला जा सके|

यह पढ़ें - OMG: बस करो पुतिन... यूक्रेन की यह वीडियो देख पूरी दुनिया रो रही, बाप और इस मासूम बेटी पर आपके आंसू भी छलकेंगे!

यूक्रेन में हो चुकी दो भारतीय छात्रों की मौत ....

बतादें कि, इससे पहले इस जंग के बीच यूक्रेन में दो भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है| एक भारतीय छात्र जिसका नाम नवीन था और कर्नाटक का रहने वाला था| उसने जंग की चपेट में आकर अपनी जान गवां दी थी| इसके बाद फिर हाल ही में खबर आई कि एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है| हालांकि, इस भारतीय छात्र की मौत खराब स्वास्थ्य के चलते बताई गई| यह भारतीय छात्र पंजाब का रहने वाला था| नाम था चन्दन|

यह पढ़ें - सब घबराये हुए थे, हर पल लग रहा था कि कुछ होने वाला है, Chandigarh लौटी इस बिटिया से सुनिए यूक्रेन का मंजर

'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन से आ रहे भारतीय ...

बतादें कि, यूक्रेन की स्थिति बेहद बिगड़ गई है| भारत सरकार बड़ी सूझबूझ के साथ योजना के तहत यूक्रेन से भारतीयों को निकाल रही है| यूक्रेन से भारतीयों को निकालने की प्रक्रिया को 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया है| अभीतक जहां भारत सरकार सामान्य विमानों में भारतीयों को भारत ला रही थी तो वहीं अब भारतीय वायुसेना को भी इसमें शामिल किया गया है ताकि भारतीयों को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी आ सके|  बतादें कि, भारत सरकार रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के रास्ते स्वदेश ला रही है।

जंग का 9वां दिन.....

बतादें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 9वां दिन है| यह लड़ाई अब भीषण दौर में पहुंच चुकी है| रूस की सेना लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों में गोलीबारी सहित भयंकर विस्फोटक हमले कर रही है| इस बीच यूक्रेनी सेना भी रूस के हमलों का जवाब देने में लगी हुई है| बरहाल, यूक्रेन में काफी नुकसान हो रहा है| जान का भी और माल का भी| यूक्रेन में सैनिकों सहित कई आम लोगों की मौत हुई है| हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी एक बड़ा दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन ने  युद्ध के दौरान रूस के हजारों सैनिकों को मार गिराया गया है|

यह पढ़ें - सेक्स से इंकार करना क्रूरता... हाईकोर्ट की इस गंभीर मामले पर यह विशेष टिप्पणी