Indian Men's 4x400 Relay Team Finish 5th in World Championships 2023 Final

World Athletics Championship 2023: भारतीय पुरुष 4×400 रिले टीम विश्व चैंपियनशिप फाइनल में 5वें स्थान पर रही,PM Modi ने दी बधाई

Indian Mens 4x400 Relay Team Finish 5th in World Championships 2023 Final

Indian Men's 4x400 Relay Team Finish 5th in World Championships 2023 Final

World Athletics Championship 2023: भारत की 4×400 रिले टीम रविवार, 27 अगस्त को बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में पांचवें स्थान पर रही, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वर्ण, फ्रांस ने रजत और ग्रेट ब्रिटेन ने कांस्य पदक जीता। भारतीय रिले टीम ने पहले सेमीफाइनल हीट में एशियाई रिकॉर्ड समय बनाया था, लेकिन वे 2:59.92 सेकेंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर ही रह सकीं। भारत के लिए इस रेस में अमोज जैकब, राजेश रमेश, मोहम्मद अनस याहिया और मुहम्मद अजमल वरियाथोडी ने हिस्सा लिया। टीम इंडिया ने इस दौड़ को 2 मिनट और 59.92 सेकेंड में पूरा किया।

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में यू.एस ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। US ने 2 मिनट 57.31 सेकेंड में रेस को पूरा किया। फ्रांस ने सिल्वर मेडल जीता। उसने 2 मिनट और 58.45 सेकेंड में रेस को पूरा किया. ब्रिटेन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उसने 2 मिनट और 58.71 सेकेंड में रेस को पूरा किया। जमैका की टीम चौथे स्थान पर रही। वहीं टीम इंडियां पांचवें नंबर पर रही।

एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ा
मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश की चौकड़ी ने यह उपलब्धि हासि की। भारतीय पुरुष टीम ने 4x400 मीटर रिले में 2.59.05 के समय के साथ एशियाई रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। पिछला रिकॉर्ड जापान एथलीटों 2.59.51 था। भारतीय टीम ने दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी टीम को बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अविश्वसनीय टीम वर्क। इसे विजयी वापसी के रूप में याद किया जाएगा, जो वास्तव में भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक है।