'हमारी सभी मांगें स्वीकार हुईं', जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से बैठक के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन

1000270123

'All our demands have been accepted'

नई दिल्ली। 'All our demands have been accepted': कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच सीजेपी द्वारा उठाए गई 5 मांगों पर चर्चा हुई और सभी मांगों को सरकार ने मान लिया है। वहीं सौरभ दास ने ये भी कहा कि तत्काल प्रभाव से आंदोलन खत्म करने का भी एलान करते हैं।

बैठक के बाद दोनों पक्षों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारी जानकारी दी गई। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कि बैठक में क्या बात हुई और किन मांगों पर सहमति बनी है।

जंतर-मंतर पर हमारा विरोध, जो कई दिनों से चल रहा था, उसकी तीन मुख्य मांगें थीं: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी कानूनी मामले, वे प्राथमिकी वापस ली जानी चाहिए, और प्रदर्शनकारियों या आयोजकों के खिलाफ भविष्य में कोई मामला दर्ज नहीं किया जाना चाहिए। और हमारी तीसरी मांग उन परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की थी जिन्होंने नीट परीक्षा आयोजित न होने के बाद अपने प्रियजनों को खो दिया। अभी कुछ समय पहले, धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इसका मतलब है कि हमारी पहली मांग स्वीकार कर ली गई है।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के चलते आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से सीजेपी की पूरी टीम गदगद है।

वहीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छात्रों ने डांस करके शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खूब खुशी मनाई। छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की।

संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन की पहली बड़ी सफलता है और जनता की एकजुटता के कारण सरकार को यह फैसला लेना पड़ा।