पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; स्वास्थ्य में तेजी से सुधार
Former Chief Minister Champai Soren's health deteriorates
जमशेदपुर। Former Chief Minister Champai Soren's health deteriorates, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की तबीयत बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार, उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) अचानक काफी कम हो गया था, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया और इलाज शुरू किया गया।
गुरुवार को उनकी सेहत में सुधार देखा गया। दोपहर करीब तीन बजे चम्पाई सोरेन ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर समर्थकों को अपनी सेहत की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण बुधवार देर रात मुझे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है।
उन्होंने आगे बताया कि वह अब पहले की अपेक्षा काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर कार्यकर्ताओं के बीच लौटेंगे। इस संदेश के बाद उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली।
वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
चम्पाई सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरप्रीत सिंह काले टीएमएच पहुंचे।
दोनों नेताओं ने चम्पाई सोरेन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट्स लिए। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।