भारत में स्पेन की महिला का गैंगरेप; झारखंड में घूमने आई थी, रात में दरिंदों ने मारपीट कर जिस्म नोचा, अस्पताल में इलाज चल रहा

Jharkhand Dumka Spanish Woman Gang Rape News Update

Jharkhand Dumka Spanish Woman Gang Rape News Update

Jharkhand Spanish Woman Rape: लोगों में जिस्म की हवस अब इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि वे हैवानियत की हद पार कर रहे हैं। भारत जैसे देश में अब विदेशी महिलाओं की भी इज्जत तार-तार की जा रही है। दरअसल, झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की एक महिला का गैंगरेप हुआ है। दुमका के हंसडीहा क्षेत्र में स्पेनिश महिला के साथ करीब 7 दरिंदों ने हैवानियत दिखाई और मारपीट करते हुए उसके जिस्म को नोचा।

बताया जाता है कि, गैंगरेप के बाद पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने स्थानीय पुलिस को सारी जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अब तक 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला विदेशी महिला से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस पर इसका काफी दवाब है। साथ ही भारत के लिए भी यह बेहद शर्मनाक बात है। विदेश से भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप के इस मामले को लेकर स्थानीय SP पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि गैंगरेप के बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया था। पीड़िता ने पुलिस को उसके साथ गैंगरेप होने की जानकारी दी है। पीड़िता ने अपराध में शामिल 7 लोगों के बारे में बताया है और अभी हमने 3 को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में हम FSL टीम और CID का सहयोग ले रहे हैं।

बाइक से भारत टूर कर रही थी स्पेनिश महिला

जानकारी मिल रही है कि, स्पेन की यह महिला अपने एक साथी के साथ बाइक से भारत टूर कर रही है। दोनों अलग-अलग बाइक से जब झारखंड में घूमने के लिए निकले तो इस बीच रात होने पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुक गए। जहां देर रात पहुंचे करीब सात युवकों ने पहले दोनों के साथ मारपीट की और इसके बाद फिर स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप किया।

BJP बोली- शर्मनाक, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना पर झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इस घटना से पूरा प्रदेश ही नही पूरा देश शर्मसार हुआ है। झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के फलस्वरूप गोड्डा में हुई स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने राज्य की प्रतिष्ठा को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी धूमिल कर दिया है। हमारी झारखंड सीएम से मांग है कि दोषियों को ऐसी कठोर सजा दें जो एक नज़ीर बन जाए। वे ''सोरेन पार्ट-2'' बनने के लिए बहन-बेटियों एवं राज्य की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दांव पर मत लगाएँ।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस घटना में गड़बड़ी करने वाले थाने से लेकर ज़िले तक के छोटे-बड़े पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। बाबूलाल मरांडी ने कहा मैंने DGP से सुबह ही बात की है। पीड़ित का इलाज होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दोषी पुलिस अफसरों को भी सस्पेंड कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ित महिला के साथ पुलिस अधिकारियों ने भी जिस तरह का व्यवहार किया, वह अमानवीय है।