Important rules for entering a new house

अगर आप चैत्र नवरात्रि में करने जा रहे हैं नए घर में प्रवेश,तो जरूर जान लें ये 5 नियम !

Important rules for entering a new house

Important rules for entering a new house

नवरात्रों का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है.और बड़े धूमधाम से नवरात्र का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।नवरात्रि का ये पावन पर्व 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक है,जिसमें 30 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को दशमी है।इन नौ दिनों में लोग व्रत रखते हैं और देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के पावन दिन कई कार्यों की शुरुआत के लिए भी शुभ माने जाते हैं।नवरात्रों के दौरान हर प्रकार के शुभ काम बिना मुहूर्त दिखाए भी किये जा सकते हैं.ऐसे में लोग नए घर में अगर प्रवेश करते हैं तो उनके लिए नवरात्र के दौरान कुछ ख़ास नियमो का ध्यान रखना बेहद अनिवार्य है। आइये जानते हैं कि वो नियम कौन से हैं..... 

कलश 
नए घर में प्रवेश करने के लिए कलश जरूर रखें। कलश के बिना गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। सबसे पहले एक कलश लेकर इसमें जल भर कर उसमें आम की 8 पत्तियां और नारियल रखें। साथ ही कलश और नारियल पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। इसके अलावा कलश के साथ मांगलिक चीजें जैसे- नारियल, हल्दी, गुड़, अक्षत को जरूर लें जाएं।

ये भी पढ़ें.... शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

बंदनवार 
नवरात्रि के शुभ दिनों में गृह प्रवेश से पहले घर के मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों और गेंदे के फूल से बना बंदनवार यानी तोरण जरूर लगाएं। इसके अलावा मुख्य द्वार पर अबीर और रंगों की सहायता से मां लक्ष्मी के पद चिन्ह और रंगोली भी बनाएं। इसे शुभ माना जाता है। 

सभी कोने में गंगाजल का छिड़काव करें
गृह प्रवेश के बाद घर के हर कोने में गंगाजल, हल्दी और चावल का छिड़काव जरूर करें। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि में गृह प्रवेश करने पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और रामचरितमानस का पाठ करना शुभ होता है।

खबरें और भी हैं.... क्या आपका भी बढ़ता है यूरिक एसिड? तो इन 6 चीजों को डाइट में कर लें शामिल सेहत रहेगी फिट
घर के इस कोने में स्थापित करें कलश
भगवान गणेश का ध्यान करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ घर के ईशान कोण में बने पूजा घर में मंगल कलश की स्थापना करें। साथ ही नए घर के मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख और श्रीयंत्र की स्थापना जरूर करनी चाहिए।

पति-पत्नी एक साथ करें प्रवेश 
नए घर में प्रवेश करते समय एक बात का जरूर ध्यान रखें कि पति-पत्नी साथ में प्रवेश करें। नए घर में प्रवेश करते समय पति को अपना दाहिना पैर आगे और पत्नी को बायां पैर आगे रखना चाहिए।

Important rules for entering a new house