अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति श्री हिन्दू तख़्त की चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां

अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति श्री हिन्दू तख़्त की चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां

1000217741

Important appointments of All India Hindu Security Committee

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति श्री हिन्दू तख़्त के संग्रक्षक सर्वश्री शंकरा नन्द गिरि जी के मार्गदर्शन ओर समिति प्रमुख राजेश केहर क़ी अध्यक्षता में संगठन को मजबूत करने हेतु नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रमुख राजेश केहर, राष्ट्रीय उप प्रमुख राजेश कौशिक तथा महासचिव पंजाब अतुल तियागी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संगठन द्वारा जसवीर सिंह को चंडीगढ़ अध्यक्ष, प्रमोद कुमार को महाराणा प्रताप जिले का अध्यक्ष तथा रामनिवास उर्फ विक्की को युवा शाखा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री हिंदू तख़्त संस्थापक ब्रह्मलीन जगतगुरु पंचानंद गिरि जी महाराज के परम् शिष्य श्री अजय शर्मा की विशेष भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में नारी शक्ति एवं सनातन प्रेमियों ने संगठन को अपना समर्थन दिया। जिनमें प्रमुख रूप से मनोज जी, आशा जी, अशोक गुजर, सूरज सिसोदिया, ईश्वर सिंह राणा, बिल्ला, दीपक जी, गौरव, सुरिंदर, रोशन, भारती, शोभा, सुनीता और राजपति शामिल रहे।

चंडीगढ़ अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि
“हम हर सनातनी के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा उद्देश्य उन सनातनियों तक भी सनातन की अलख पहुंचाना है जो अपनी संस्कृति और परंपराओं से दूर हो चुके हैं। आइए, हम सब मिलकर कदम से कदम मिलाएं और सनातन धर्म की एकता, सेवा और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाएं।”

कार्यक्रम में उपस्थित दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिन्दू सुरक्षा समिति, श्री हिन्दू तख़्त को और अधिक मजबूत करने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने ओर हिंदुत्व को जगाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नव नियुक्त सदस्यों को समिति नेताओं ने सिरोपे व नियुक्ति पत्र देकर संम्मानित किया