हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर: न्यूनतम तापमान में गिरावट और मौसम अलर्ट
Impact of Western Disturbance in Himachal
शिमला। Impact of Western Disturbance in Himachal, हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
सामान्य अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई है। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी और ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकार्ड किया गया, जिससे ठंड का प्रभाव और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 31 मार्च को मौसम के प्रतिकूल रहने की संभावना जताई है।
28 से 30 मार्च तक कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और वर्षा की संभावना जताते हुए यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन तीन दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 29 मार्च को अधिकांश हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना ज्यादा है, इसलिए इस दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
28 और 30 मार्च को तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट रहेगा। इन दिनों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर किसानों, यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले दो दिन पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च से सक्रिय होंगे और दूसरा 28 मार्च की रात से प्रभाव दिखाएगा। इनके प्रभाव से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।