IMD Issue Yellow Alert Heavy Rain in Many District in Punjab

Punjab Weather Update: मौसम ने ली करवट, पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD Issue Yellow Alert Heavy Rain in Many District in Punjab

IMD Issue Yellow Alert Heavy Rain in Many District in Punjab

Punjab Weather Update: पंजाब में मॉनसून एक बार फिर एक्टिव मोड में है। मौसम विभाग ने आज पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आने वाली है। 

पंजाब के कई जिलों में सुबह से भारी बारिश हो रही है
पंजाब में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसके चलते पंजाब के कई जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। कल ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई थी। 

मानसून खत्म होने की कगार पर 
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब से मानसून की विदाई सितंबर के आखिरी दिनों या अक्टूबर के पहले हफ्ते में संभव है। 25 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और इसका हल्का असर भी देखने को मिलेगा। पिछले 14 साल में अक्टूबर माह में चार बार मानसून प्रदेश से अलविदा कह चुका है। 23 से 25 सितंबर तक राज्य में बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। 

Heavy rain, flooding likely in Himachal Pradesh, Punjab, Haryana on August  2-3: Met Dept : The Tribune India

जहां तक ​​राष्ट्रीय राजधानी का सवाल है, शनिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे शहर में आर्द्रता 60 प्रतिशत थी।