IMA Advisory on Corona: कोरोना पर IMA से एडवाइजरी जारी; BF.7 का बढ़ा खौफ
BREAKING
'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या?

कोरोना पर IMA से एडवाइजरी जारी; BF.7 का बढ़ा खौफ, देखें लोगों से क्या करने को कहा गया?

IMA Advisory on Corona

IMA Advisory on Corona

IMA Advisory on Corona: चीन में कोरोना का नया वेरिएंट BF.7 तेजी से फैल रहा है| इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह अन्य देशों में भी हालात खराब कर सकता है| भारत सरकार ने कोरोना को लेकर जरुरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं| लोगों से कोरोना बचाव के सारे नियमों का पालन करने की अपील की गई है| वहीं, अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से भी लोगों के लिए कोरोना एडवाइजरी जारी कर दी गई है|

IMA ने जहां भारत सरकार से संबंधित विभागों को जरुरी दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है तो वहीं लोगों से भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तुरंत शुरू करने को कहा है| IMA के मुताबिक, विभिन्न देशों में कोरोना मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए हमें अलर्ट और सावधान रहने की जरुरत है| IMA ने बताया कि, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 145 नए मामले सामने आए हैं और जिनमें से 4 मामले ऐसे हैं जो कोरोना के चाइना वेरिएंट BF.7 के हैं|

कोरोना को लेकर IMA की एडवाइजरी

  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क के न रहें
  • सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन हो
  • अपने हाथों को साबुन या सैनेटाइजर से साफ करते रहें, स्वच्छता का ध्यान रखें
  • शादी, रैली या किसी भी समारोह में शामिल होने से बचें
  • विदेश की यात्रा न करें
  • बुखार, गले में दर्द या खराश, खांसी-जुकाम या लूज मोशन होने पर डॉक्टरों से संपर्क करें
  • कोरोना की प्रिकॉशन डोज लगवाएं
IMA Advisory on Corona
IMA Advisory on Corona