Cholesterol: बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को करना चाहते हैं कम तो रोजाना पियें ये ड्रिंक्स

Cholesterol: बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को करना चाहते हैं कम तो रोजाना पियें ये ड्रिंक्स

Cholesterol: बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को करना चाहते हैं कम तो रोजाना पियें ये ड्रिंक्स

Cholesterol: बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को करना चाहते हैं कम तो रोजाना पियें ये ड्रिंक्स

दिल्ली। Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार वसा है। इसका उत्सर्जन लिवर में होता है। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल के दो प्रकार हैं, जिन्हें गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल लिवर को सुचारू ढंग से कार्य करने में मदद करता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल ब्लड सर्कुलेशन यानी रक्त प्रवाह को कम कर सकता है। इससे हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना जरूरी है। चीनी, प्रोसेस्ड फ़ूड और संतृप्त वसायुक्त चीजों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। आपकी डाइट और लाइफस्टाइल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप भी बढ़े कोलेस्ट्रॉल(Cholesterol) को तेजी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ये ड्रिंक्स जरूर पिएं। आइए जानते हैं-

-बढ़े कोलेस्ट्रॉल(Cholesterol) को तेजी से कंट्रोल करने के लिए रोजाना टमाटर का जूस जरूर पिएं। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है। इसके अलावा, टमाटर में फाइबर पाया जाता है। फाइबर भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

-रोजाना सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। साथ ही कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है। रोजाना 3 लीटर पानी पीने से मोटापे और मधुमेह का खतरा भी कम होता है।

-अगर आप तेजी से बढ़े कोलेस्ट्रॉल(Cholesterol) को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डेयरी मिल्क का सेवन करना बंद कर दें। इसके बदले में सोया मिल्क का सेवन करें। इससे बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

-हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा सेहतमंद रहने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन के गुण पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, ग्रीन टी में मौजूद कैफीन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके लिए रोजाना इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।