Chant these mantras on Saturday
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

शनि की साढ़े साती से परेशान हैं तो शनिवार को करें इन मंत्रों का जाप, देखें क्या है खास

Shanidev

Chant these mantras on Saturday

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि शनिदेव नाराज हो जाए तो राजा से रंक बनने में देर नहीं लगती है। इसी कारण से शनि को कलयुग का न्यायाधीश कहा गया है शनिदेव की नाराजगी से सभी भयभीत रहते हैं। यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में शनि दोष है या शनि की साढ़े साती चल रही है तो ऐसे लोगों को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास मंत्रों का जाप करना चाहिए। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इन मंत्रों का पाठ करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

भगवान शनिदेव के मंत्र
अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।
दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।
गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।
आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।

शनिदेव का वैदिक मंत्र
ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम ।
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात ।
ऊँ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु न:। ऊँ शं शनैश्चराय नम:।
ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्?।छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्?।

शनि गायत्री मंत्र
ओम भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनि: प्रचोद्यात
शनि आह्वान मंत्र
नीलाम्बर: शूलधर: किरीटी गृध्रस्थित स्त्रस्करो धनुष्टमान्।
चतुर्भुज: सूर्य सुत: प्रशान्त: सदास्तु मह्यां वरदोल्पगामी।।

शनि आरोग्य मंत्र
ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।
कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।
शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान।
दु:खानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

शनिदेव का महामंत्र
ऊँ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

शनि का पौराणिक मंत्र
ऊँ श्रां श्रीं श्रूं शनैश्चाराय नम:।
ऊँ हलृशं शनिदेवाय नम:।
ऊँ एं हलृ श्रीं शनैश्चाराय नम:।
ऊँ मन्दाय नम:।।
ऊँ सूर्य पुत्राय नम:।।

यह पढ़ें:

15 December 2023 : मार्गशीर्ष महीने के कृष्णपक्ष की तृतीया तिथि, कर सकते हैं वेडिंग रिंग की खरीदी

विवाह पंचमी पर इस तरह करें भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा, देखें क्या है खास