ब्लैकमेलिंग के पूरे रुपये नहीं म‍िले तो पोर्न साइट पर बेच दिए युवती के अश्‍लील वीडियो,
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

ब्लैकमेलिंग के पूरे रुपये नहीं म‍िले तो पोर्न साइट पर बेच दिए युवती के अश्‍लील वीडियो, लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा

ब्लैकमेलिंग के पूरे रुपये नहीं म‍िले तो पोर्न साइट पर बेच दिए युवती के अश्‍लील वीडियो

ब्लैकमेलिंग के पूरे रुपये नहीं म‍िले तो पोर्न साइट पर बेच दिए युवती के अश्‍लील वीडियो, लखनऊ में दर्ज

लखनऊ। रुपयों के लिए दोस्त ने ही युवती का अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर को बेच दिया। ये वीडियो देहरादून में पढ़ाई के दौरान धोखे से बना लिए गए थे। दो लाख वसूल चुका युवक तीन लाख रुपये और मांग रहा था। युवती की मां ने गोमती नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

तीन साल से कर रहा था ब्लैकमेल

गोमतीनगर निवासी युवती की मां के मुताबिक उनकी बेटी देहरादून स्थित निजी इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ रही थी। संभल निवासी अनुभव शर्मा बेटी का क्लासमेट था। दोनों के बीच दोस्ती थी। बर्थडे पार्टी मनाने के लिए अनुभव के साथ वह एक होटल में गई थी। आरोप है कि यहीं पर धोखे से अनुभव ने युवती के निजी वीडियो हासिल कर लिए थे। कम्पयूटर से एडिट कर आपत्तिजनक वी़डियो और फोटो तैयार कर लिए थे। बेटी को भरोसे में लेकर एटीएम कार्ड भी कब्जे में ले लिया था। जब वह बेटी को पैसे भेजती थीं तो उसे अनुभव निकाल लेता था। बेटी ने एटीएम वापस मांगे तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इस नाते वह मुखर विरोध नहीं कर पा रही थी। युवती ने मां से भी पूरी घटना को छिपाए रखा था।

रिश्तेदारों से पता चली आरोपी की करतूत

एफआईआर के मुताबिक जुलाई 2019 में बेटी ने पढ़ाई पूरी कर लौट आई थी लेकिन एटीएम कार्ड अनुभव के ही कब्जे में था। अक्टूबर 2021 में बेटी की शाादी से चंद दिन पहले अनुभव लखनऊ आया था। उसने शादी तोड़ने का दबाव बनाया था। लोकलाज के भय से बेटी ने वीडियो डिलीट करने के लिए दो लाख रुपये दिए थे लेकिन वह तीन लाख रुपये और मांग रहा था। शादी के बाद युवती ने मोबाइल नम्बर बदल दिया था। जब बेटी से बात नहीं हो सकी तो अनुभव ने वीडियो पोर्न वेबसाइट को बेच दिए।

फेसबुक आईडी पर लगाई युवती की फोटो

युवती की मां के अनुसार आरोपी ने एक फेसबुक आईडी बना रखी है। जिसमें युवती की फोटो लगाई गई है। साथ में युवती के एस्कार्ट सर्विस से जुड़े होने की बात भी लिखी है। महिला को डर है कि अनुभव की इन हरकतों से उसकी बेटी का वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्र के मुताबिक अनुभव के खिलाफ छेड़छाड़, अमानत में खयानत, धोखाधड़ी के साथ ही आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।