श्रीलंका में नहीं तो कहां खेला जाएगा एशिया कप-2022? सौरव गांगुली ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एशिया कप को लेकर चल रहा तमाम तरह की बातों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने इस बात की पुष्ठी कर दी है कि श्रीलंका में होने वाले एशिया कप का आयोजन अब यूएई में होगा। गुरुवार को मीडिया में उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की। अगले महीने 27 अगस्त से इसका आयोजन किया जाना है।

20 जुलाई यानी बुधवार को ही श्रीलंका में चल रहे मौजूदा हालात के बाद क्रिकेट श्रीलंका ने खुद ही इस टूर्नामेंट को अपने यहां ना आयोजित करने की बात कही थी। एशियन क्रिकेट काउंसिल को उन्होंने मेजबानी की जानकारी देते हुए कहा था,"श्रीलंका में जो मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति की वजह से इसे हमारे यहां कराना संभव नहीं होगा। ऐसे में इसे यूएई या फिर भारत में भी कराया जा सकता है।" टूर्नामेंट का आयोजन आस्ट्रेलिया में होने वाले आइसीसी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इसी फार्मेट में खेले जाने पर फैसला लिया गया है।  

21 जुलाई को बोर्ड की एपेक्स काउंसिल मीटिंग में गांगुली ने एशिया के आयोजन स्थल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा, क्योंकि इस मौसम में यही एक जगह है जहां पर बारिश नहीं होगी।"