चंडीगढ़ में IAS के बेटे की मौत का मामला: अब यहां हो रहा है पोस्टमार्टम... देखिये वीडियो, परिजनों ने विजिलेंस टीम पर लगाया है गोली मारने का गंभीर आरोप

चंडीगढ़ में IAS के बेटे की मौत का मामला: अब यहां हो रहा है पोस्टमार्टम... देखिये वीडियो, परिजनों ने विजिलेंस टीम पर लगाया है गोली मारने का गंभीर आरोप

IAS Son Postmortem in Chandigarh

IAS Son Postmortem in Chandigarh

IAS Son Death in Chandigarh: चंडीगढ़ में बीते शनिवार को पंजाब कैडर के एक आईएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई थी| आईएएस के सेक्टर-11 स्थित घर पर ही गोलीकांड हुआ था| बेटा अभी जवान था| जिसकी पहचान कार्तिक उम्र करीब 27 साल के रूप में हुई थी| वहीं, कार्तिक को गोली लगने की इस घटना का आरोप परिजनों ने पंजाब विजिलेंस टीम पर लगाया था| रोते-बिलखते परिजनों का चीख-चीखकर कहना था कि विजिलेंस टीम ने उनके बेटे की जान ले ली|

हालांकि, घटना के बाद जांच करने पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है| वहीं, पंजाब विजिलेंस टीम ने भी ऐसी किसी बात से साफ इंकार किया है| पंजाब विजिलेंस टीम का कहना है कि वह आईएएस अधिकारी संजय पोपली घर छापेमारी करने जरूर गई थी लेकिन यह घटना उसके द्वारा नहीं घटी|

फिलहाल पोस्टमार्टम सब कबूलेगा ...

फिलहाल, घटना में क्या हुआ क्या नहीं... यह पोस्टमार्टम से पता चल जाएगा| बतादेंकि, आईएएस अधिकारी संजय पोपली के मृतक बेटे कार्तिक का आज पोस्टमार्टम होने जा रहा है| मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक कार्तिक का पोस्टमार्टम PGI में होगा| इसके लिए डॉक्टरों के एक पैनल का गठन किया गया है| मृतक कार्तिक की डेड बॉडी सेक्टर -16 अस्पताल से PGI पहुंच चुकी है और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम को लेकर सारी औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है| हालंकि, अभी यह जानकारी नहीं है कि मृतक कार्तिक का पोस्टमार्टम शुरू कब तक होगा? फिलहाल, इस घटना में आगे की सारी अपडेट्स आपको अर्थ प्रकाश पर मिलती रहेगी|

आईएएस संजय पोपली हैं गिरफ्तार ....

बतादें कि, संजय पोपली जो इन दिनों भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हैं| आईएएस संजय पोपली को 20 जून की शाम को विजिलेंस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था| संजय पोपली काम के बदले रिश्वत की डिमांड करते थे| वह रिश्वत लेते थे| ताजे मामले में वह सीवरेज के मामले में रिश्वत मांग रहे थे| सीवरेज के करोड़ों के एक प्रोजेक्ट में उनका कमीशन था| बतादें कि,  संजय पोपली पंजाब कैडर 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं|

आईएएस संजय पोपली

 

रिपोर्ट - रंजीत शम्मी