Husband kills wife due to suspicion of character in Haryana
BREAKING
पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या? पंजाब में 'ऑपरेशन प्रहार-2' का ऐलान; वांटेड गैंगस्टरों की आएगी आफत, खुद सीनियर पुलिस अफसर फील्ड पर उतरेंगे, DGP को सुनिए

हरियाणा: पति ने खेला खूनी खेल, पत्नी बिगड़ी हुई है इसलिए पहले बेरहमी से की हत्या और फिर लाश के साथ किया कुछ ऐसा काम

Husband kills wife due to suspicion of character in Haryana

Husband kills wife due to suspicion of character in Haryana

हरियाणा (Haryana) में अबतक कई मामले ऐसे आ चुके हैं| जिनमें पति द्वारा पत्नी की हत्या (Wife Murder) की गई है| जहां एक बार फिर से हरियाणा में कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है| ध्यान रहे कि, हाल ही में प्रदेश के कैथल जिले में एक महिला का शव पराली के जलते ढेर में बरामद किया गया था| सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को अपने कब्जे में लिया था| वहीं, उस समय महिला की पहचान पुलिस मालूम नहीं कर सकी थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी छानबीन शुरू कर दी थी| लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है और महिला की पहचान भी कर ली गई है|

जानकारी के अनुसार, मृत मिली महिला का नाम प्रियंका है जो कि गांव बरसाना की रहने वाली थी| महिला की ईंट से कुचलकर हत्या की गई है और इस हत्या को अंजाम उसके पति ने दिया है| पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार करने में कामयाबी पा ली है| पति की पहचान सलिंद्र के रूप में बताई जाती है| बताया जाता है कि, सलिंद्र प्रियंका के चरित्र पर शक करता था और उसे अक्सर परेशान किया करता था| दोनों के बीच लड़ाई होती रहती थी| मगर शक करने के चक्कर में सलिंद्र कभी हत्यारा भी बन जाएगा| यह शायद किसी को नहीं पता था| सलिंद्र ने प्रियंका की हत्या का मन बना लिया और मौका पाकर उसे ईंट से कुचलकर मार डाला|

फिर लाश के साथ दिखाई क्रूरता...

बताते हैं कि, सलिंद्र प्रियंका की हत्या करने तक ही नहीं रुका बल्कि हत्या करने के बाद उसने प्रियंका की लाश के साथ बेहद क्रूरता दिखाई| सलिंद्र अपना अपराध छिपाना चाहता था| इसलिए उसने प्रियंका की लाश को एक खेत में लगे पराली के ढेर में छिपा दिया और उसमें आग लगा दी| जिसके बाद जब पराली में आग लगी देखी गई तो लोग मौके पर पहुंचे और जब पहुंचे तो देखा कि पराली के ढ़ेर में प्रियंका की अधजली लाश पड़ी हुई थी| जिसके बाद पुलिस को तत्काल सूचना दी गई| ऐसी सूचना पहुंचने पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया|