दिल्ली में पति का दहला देने वाला खूनी खेल: एक-एक कर परिवार के सदस्यों का किया कत्ल, पत्नी, बेटियां... किसी को नहीं छोड़ा, वजह जानने पर आप कहेंगे ऐसी बात
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दिल्ली में पति का दहला देने वाला खूनी खेल: एक-एक कर परिवार के सदस्यों का किया कत्ल, पत्नी, बेटियां... किसी को नहीं छोड़ा, वजह जानने पर आप कहेंगे ऐसी बात

Husband kills wife and daughters and later kills himself in Delhi

Husband kills wife and daughters and later kills himself in Delhi

Delhi News : आजकल लोग न जाने किस मानसिकता में जी रहे हैं| समझ नहीं आता है कि इनकी यह खौफनाक मानसिकता कहां जाकर रुकेगी? बताओ छोटी-छोटी बातों में परेशान होकर लोग कत्ल करने तक पर उतारू हो जा रहे हैं और निर्दोष लोगों की जान ले ले रहे हैं| ये तो इस हद तक जा पहुंचे हैं कि अपनों को भी नहीं बख्श रहे हैं| ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है| दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शुक्रवार शाम एक घर से एक ही परिवार के चार लोगों की लाश बरामद की गई है| इस घटना से दिल्ली पुलिस में भी हड़कंप मच गया है| दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है|

पति ने पहले पत्नी और दो बेटियों का किया कत्ल, फिर खुद को मारा

इधर, जब दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि एक ही परिवार की जो चार लाशें मिली हैं, उसमें एक पति-पत्नी और दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं| पति का नाम इसरार अहमद था| पुलिस आलाधिकारियों ने बताया कि इसरार अहमद ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा और फिर इसके बाद अपनी दोनों नाबालिग बेटियों को गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मार ली| आलाधिकारियों के अनुसार, इसरार के दो बेटे अभी जीवित हैं| वो इनके परिवार के अन्य लोगों के साथ थे|

वजह जानने पर आप कहेंगे ऐसी बात...

यह खूनी खेल खेलने की जो वजह बताई जा रही है उसे जानकर आप कहेंगे कि क्या आदमी था... ऐसे कौन करता है? दरअसल, बताया जा रहा है कि इसरार अहमद व्यवसाय में घाटे के कारण 3-4 महीने से परेशान चल रहा था| इसरार पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था|