Hurricane and Tornado in Punjab: पंजाब में भयभीत करने वाला बवंडर VIDEO; आसमान तक घूम रहा था तूफान

पंजाब में भयभीत करने वाला बवंडर VIDEO; आसमान तक घूम रहा था तूफान, कई घर उजड़े, लोग घायल

Hurricane and Tornado in Punjab

Hurricane and Tornado in Punjab

Hurricane and Tornado in Punjab: बीते शुक्रवार को पंजाब सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब हो गया और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। लेकिन इस बीच पंजाब के फाजिल्का जिले (Fazilka District) में जो हुआ उसे देख लोग हैरत में पड़ गए। लोगों को नुकसान भी पहुंचा।

दरअसल, फाजिल्का जिले (Fazilka District) के बुकैनवाला गांव (Bukainwala village) के नजदीक भयानक बवंडर आया। यह तूफान (चक्रवाती तूफान सा) ऐसा था जो आसमान तक घूम रहा था और लोग इसे देख भयभीत हो रहे थे। लोगों में हड़कंप मचा हुआ था। कई लोगों ने हिम्मत के साथ इस भयानक तूफान को अपने मोबाइल में कैद किया। इस दौरान लोग डरते भी नजर आए। लोग अपने परिजनों को घर के अंदर रहने को कह रहे थे।

कई घरों को नुकसान, लोग घायल

बताया जा रहा है कि, इस भयानक तूफान के चलते कई चीजों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही कई घर भी उजड़ गए हैं। किसी घर की छत उड़ गई तो किसी के घर की दीवारें टूट गईं। साथ ही लोग भी घायल हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता है कि, यह तेज तूफान  बाद में पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ बढ़ गया था।

इस घटना को लेकर फाजिल्का डिप्टी कमिश्नर सेनू दुग्गल ने कहा, हम तूफान में हुई क्षति का सटीक आकलन कर रहे हैं, जिन चीजों, घरों और लोगों को नुकसान पहुंचा है। उनके बारे में जानकारी ली जा रही है।

 

यह भी पढ़ें- मोहाली में 15 साल की लड़की का रेप, 6 महीने की प्रेग्नेंट हुई; मिस्त्री ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, पेट दर्द होने पर खुलासा