Chandigarh News- चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार

चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल

Chandigarh Vigilance Arrested HDM For Taking Bribe Rs 15000

Chandigarh Vigilance Arrested HDM For Taking Bribe Rs 15000

Chandigarh News: चंडीगढ़ विजिलेंस टीम ने बिल्डिंग ब्रांच के एक एचडीएम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एचडीएम की पहचान बिपिन बग्गा के रूप में हुई है।

वहीं एचडीएम के साथ-साथ विजिलेंस ने एक दलाल को पकड़ा है। जिसकी पहचान अनिल के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी 15000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दलाल अनिल के जरिये एचडीएम तक रिश्वत पहुंचाने की सेटिंग की जाती थी। विजिलेंस ने जानकारी होने पर जाल बिछाया और दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस टीम अब दोनों से पूछताक्ष करेगी और आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, उक्त मामले को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। विस्तार से जानकारी मिलने के बाद खबर अपडेट की जा सकती है।