Haryana JJP New President- हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के बृज शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला

Haryana JJP New President

JJP Appointed Brij Sharma To Haryana New State President News Latest

Haryana JJP New President: लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने बृज शर्मा को हरियाणा जेजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। बृज शर्मा करनाल के रहने वाले हैं और 2019 में असंध विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी हाईकमान का कहना है कि, समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा कर उनकी सहमति के बाद बृज शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

Haryana JJP New President

 

निशान सिंह के इस्तीफे के बाद नई नियुक्ति

गौरतलब है कि, पूर्व में हरियाणा JJP के प्रदेश अध्यक्ष रहे निशान सिंह ने 8 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद से हरियाणा JJP के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।

JJP बनने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष रहे निशान सिंह

2018 में जेजेपी के गठन के बाद निशान सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी और तबसे अब तक लगातार वह जेजेपी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रहे। हालांकि, इस बीच जेजेपी में कई बार संगठन का फेरबदल हुआ लेकिन निशान सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा गया।

BJP के साथ टूटा JJP का गठबंधन

ज्ञात रहे कि, 12 मार्च को हरियाणा में बीजेपी और JJP का साढ़े चार साल का गठबंधन टूट चुका है। जिसके बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और जेजेपी ने हरियाणा की 10 सीटों पर अपने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे हैं। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव 25 मई को होगा।