Panchkula Police Seizes Builder’s

पंचकूला में रसूख दिखाना पड़ा भारी, अवैध सायरन-लाल-नीली बत्ती वाली इनोवा सीज, ₹33 हजार का चालान

car

Panchkula Police Seizes Builder’s

पंचकूला। रसूख दिखाने के लिए इनोवा पर अवैध सायरन और लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहे एक बिल्डर को पंचकूला पुलिस ने सबक सिखाया है। पुलिस ने गाड़ी का 33,000 रुपये का चालान काटकर उसे सीज कर सेक्टर-5 थाना में खड़ा कर दिया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सेक्टर-9 में ट्रैफिक पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। टीम का नेतृत्व एएसआई मनोज कर रहे थे। इसी दौरान एक इनोवा हाईक्रॉस से तेज सायरन की आवाज आई। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी रुकवाई तो उसमें अवैध रेड-ब्लू लाइट भी लगी मिली।

20 चालान पहले से थे पेंडिंग
पुलिस ने जब कागजात मांगे तो चालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में चालक ने खुद को बिल्डर बताया और कहा कि उसने शौक और रसूख के लिए हुटर-बत्ती लगाई थी। 

रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला कि इस युवक के खिलाफ चंडीगढ़ और पंचकूला में ट्रैफिक नियम तोड़ने के 20 चालान पहले से पेंडिंग थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 33 हजार का चालान काटा और गाड़ी को इंपाउंड कर लिया।

पुलिस कमिश्नर की सख्त चेतावनी
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि "सायरन और बत्तियां सिर्फ एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए हैं। शौक या रसूख दिखाने के लिए इनका इस्तेमाल गैर-कानूनी है।"

उन्होंने कहा कि सड़कों पर हुड़दंगबाजी और अवैध हुटर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। कानून सबके लिए बराबर है