यूपी में बारिश का सिलसिला जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

1000259471

Rain continues in UP; heavy rainfall alert for several districts

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। वहीं, कई जगहों पर थोड़ा राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के की हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं। वहीं, आने दिनों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, कई जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 11 जुलाई को बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, 12-15 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 12-17 जुलाई के बीच कई स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की बात कही गई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने प्रदेश के इस हिस्से में 11 से 17 जुलाई के लिए अपडेट जारी किया है। इन दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और कई जगहों पर बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है।

लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

IMD ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को निचले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा, रास्तों में जाने बचें और कमजोर मकानों से दूर रहें।