5 मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा... शख्स ने ऑन-ड्यूटी पुलिस इंस्पेक्टर को सामने से दी धमकी, कांवड़ के बीच से सामने आया वीडियो
UP Man Threat Police Inspector Muzaffarnagar Kanwar Viral Video
Man Threat Police Inspector: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स एक ऑन-ड्यूटी पुलिस इंस्पेक्टर को वर्दी उतरवाने की सरेआम धमकी दे रहा है. वह इंस्पेक्टर पर गुस्से से आगबबूला होते हुए दिखता है. जानकारी मिली है कि यह पूरा मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है. जहां कांवड़ के कार्यक्रम के बीच विवाद हुआ और मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को धमकी दी गई.
शख्स बोला- 5 मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा...
बताया जा रहा है कि कांवड़ के प्रोग्राम के दौरान कुछ कांवड़िये DJ के ऊपर चढ़े हुए थे. इंस्पेक्टर ने उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा था. इस पर विवाद शुरू हुआ. जिसके बाद मौके पर मौजूद एक कांवड़िए शख्स ने अपना आप खो दिया और इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को धमकाना शुरू कर दिया. शख्स ने इंस्पेक्टर को धमकाते हुए कहा, "ज्यादा वर्दी का गुरूर हो तो बता दो अभी, 5 मिनट में उतरवा दूंगा.'' बता दें कि पश्चिमी यूपी में कांवड़ यात्रा जोर-शोर से शुरू होने वाली है. सावन आने पर कांवड़िए भोलेनाथ की कांवड़ लेकर निकलते हैं.
मामले पर यूपी कांग्रेस का बयान
इस पूरे मामले पर यूपी कांग्रेस का बयान सामने आया है. यूपी कांग्रेस ने कहा, 'हुड़दंगियों के आगे लाचार खाकी, क्या यही है भाजपा का 'सुशासन' और कानून की साख? "5 मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा!" ये शब्द यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर के लिए हैं, जो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे। मुजफ्फरनगर की यह घटना भाजपा सरकार के उस खोखले सुशासन के दावे की पोल खोलती है, जो अपराधियों में 'खौफ' होने की बात करता है.''
यूपी कांग्रेस ने आगे कहा, ''जब सरकारी संरक्षण में पले-बढ़े हुड़दंगियों को कानून का डर ही नहीं रहेगा, तो खाकी की साख कैसे बचेगी? पश्चिमी यूपी में कांवड़ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले ऑन-ड्यूटी पुलिस अफसर को दी गई यह खुली धमकी साफ बताती है कि सूबे में असली 'रिमोट कंट्रोल' किसके हाथ में है.''
हुड़दंगियों के आगे लाचार खाकी, क्या यही है भाजपा का 'सुशासन' और कानून की साख?
"5 मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा!"—ये शब्द यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर के लिए हैं, जो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे। मुजफ्फरनगर की यह घटना भाजपा सरकार के उस खोखले सुशासन के दावे की पोल खोलती है, जो… pic.twitter.com/lKyfreLnr7