कुशीनगर में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- पहले मंदिरों के धन का होता था दुरुपयोग, अब यूपी में विकास की रफ्तार तेज

कुशीनगर में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- पहले मंदिरों के धन का होता था दुरुपयोग, अब यूपी में विकास की रफ्तार तेज

CM Yogi attacks the opposition in Kushinagar

CM Yogi attacks the opposition in Kushinagar

कुशीनगर। CM Yogi attacks the opposition in Kushinagar, राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के सियासी गरमाहट के बीच बुद्ध की धरती कुशीनगर के टेकुआटार में 525 करोड़ की 464 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, जिनकी सरकारों में मंदिर पर कब्जे किए जाते थे।

मंदिर निर्माण के लिए आए धन से कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाई जाती थी। मंदिरों के नाम पर आने वाले पैसे हजम कर लिए जाते थे। ऐसे लोग कभी मथुरा, काशी और अयोध्या के बारे में सोच ही नहीं सकते।

भाजपा सरकार में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में सात से आठ नए मंदिर बनाने का कार्य किया गया है। धर्म आस्था पर आज हमें आइना दिखाने वाले पहले अपना चेहरा देखें।

2017 के पहले ‘पालिसी पैरालाइसिस’ सरकार थी: मुख्यमंत्री

शनिवार को मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा में मौजूद लोगों से संवाद करते हुए कहा कि आपको भी इनसे ये सवाल पूछना चाहिए। सपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले ‘पालिसी पैरालाइसिस’ सरकार थी। सोच ही लकवाग्रस्त थी, ऐसे में विकास की बात ही बेमानी थी। नीति थी, न नीयत थी। विकास ठप था। निवेश बाधित था। सपाई गुंडे आमजन के हितों पर डाका डालते थे। पहले दंगे होते थे, अब नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा है।

उन्होंने कुशीनगर में पूर्व में इंसेफेलाइटिस से मासूमों व भूख से मुसहरों की होन वाली मौत की बात करते हुए पूर्व की सरकारों को घेरा, कहा कि, कुशीनगर तो उदाहरण है, पूरे प्रदेश में यही हाल था।

अब न तो बीमारी से असमय बचपन छिनता है और न ही कोई प्रदेश में भूख से मरता है। अब आवास, बिजली, गैस कनेक्शन, उपचार व रोजगार संग विकास की बात होती है।

अन्नप्राशन कार्यक्रम में गोद में लिए बच्चे की मुस्कान को मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि, बच्चे की यह हंसी बता रही है कि, उसका बचपन अब पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है। जब बचपन सुरक्षित होगा तो देश का भविष्य भी सुरक्षित होगा। भाजपा सरकार ने इसका पूरा ध्यान रखा है, जो पूर्ववर्ती सरकारें कभी कर ही नहीं सकीं।

आजादी के बाद से चुनावी मुद्दा बनकर खड़े दियारा के दर्द पर भी मुख्यमंत्री ने मरहम लगाया। नारायणी उस पार दियारा के गांवों की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।

कहा, डीपीआर बन रहा है। शीघ्र ही नारायणी नदी पर 800 करोड़ का पुल बनेगा। दियारा के सभी गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगें। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह, सांसद विजय दुबे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कुशीनगर से शीघ्र शुरू होगी उड़ान, गया और जेवर से जुड़ेगा

बंद पड़े कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे सवाल का भी जवाब मुख्यमंत्री ने दिया। कहा कि, पश्चिम एशिया संकट से दुनिया में मची उथल-पुथल के चलते नए नए एयरक्राफ्ट नहीं आ सके, जिससे कुशीनगर से उड़ान शुरू नहीं हो सकी। नए और आधुनिक एयरक्राफ्ट शीघ्र आएंगे और यहां से उड़ान शुरू होगी। इस एयरपोर्ट को गया और जेवर से जोड़ा जाएगा।