Mohali 15 Year Old Girl Raped: मोहाली में 15 साल की लड़की का रेप, 6 महीने की प्रेग्नेंट हुई; मिस्त्री ने शारीरिक संबंध बनाए
BREAKING
भगवंत मान सरकार की तरफ से बार्डर जिलों में तैनात अध्यापकों का तबादला करवाने के लिए विशेष अवसर देने का फैसला: हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निपटारा अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में आज संभाला कार्यभार, 5 साल का रहेगा टेन्योर हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS यशेंद्र सिंह खेल निदेशक बने, सुशील सारवान को शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक का जिम्मा, ये रही पूरी लिस्ट हरियाणा में 250 रुपए के लिए मर्डर; पूर्व सरपंच के बेटे को मौत के घाट उतारा, समझिए इस खूनी खेल का पूरा मामला

मोहाली में 15 साल की लड़की का रेप, 6 महीने की प्रेग्नेंट हुई; मिस्त्री ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, पेट दर्द होने पर खुलासा

Mohali 15 Year Old Girl Raped

Mohali 15 Year Old Girl Raped

Mohali 15 Year Old Girl Raped: लड़कियों के साथ रेप की घिनौनी घटनाएं लगतार बढ़ती जा रहीं हैं। आएदिन इधर-उधर से इस प्रकार की घटनाएं सुनने को मिलती हैं। अब ऐसी ही एक घटना चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली जिले से सामने आई है। जहां सोहना के पास स्थित एक गांव में करीब 15 साल की एक नाबालिग लड़की का रेप किया गया है। रेप के बाद लड़की 6 महीने की प्रेग्नेंट है। पीड़ित लड़की के प्रेग्नेंट होने पर ही उसके साथ रेप होने का खुलासा हुआ है।

बहराल, इस संबंध में थाना सोहाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राणा निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी लड़की के पड़ोस में ही एक घर बनाने का काम करने आया था। आरोपी मिस्त्री है और अभी दो-तीन महीने से उसका कुछ पता नहीं है।

पेट दर्द होने के बाद अस्पताल ले गए परिजन तो सन्न रह गए

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पेट में जब तेज दर्द हुआ तो उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। परिजन ने सोचा किसी वजह से दर्द हो रहा होगा। अस्पताल में दवाई लेने के बाद ठीक हो जाएगी। लेकिन उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि अस्पताल पहुंचते ही वह कोई ऐसी खबर भी सुनेंगे कि उनकी दुनिया हिल जाएगी। दरअसल, डॉक्टर ने जब लड़की का चेकअप किया तो जानकारी दी कि लड़की 6 महीने की गर्भवती है।

घर बनाने आया और बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता से पूछताक्ष में जानकारी मिली है कि, आरोपी मिस्त्री राणा गांव में एक घर बनाने आया था और इसी दौरान उसने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। इसके बाद परिवार को मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी से वह डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

रिपोर्ट- निजी संवाददाता

यह भी पढ़ें- गंदी हरकत की हद! प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर और शहद लगाके डाला टूथब्रश-पेंसिल... रूह कंपा रही रैगिंग की यह वीभत्स घटना