HTET 2022 Admit Card Out: जारी हो गए एचटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस लिंक से फटाफट कर लें Download

HTET 2022 Admit Card Out: जारी हो गए एचटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस लिंक से फटाफट कर लें Download

HTET 2022 Admit Card Out

HTET 2022 Admit Card Out

HTET 2022 Admit Card Out : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 लेवल-1, 2 व 3 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अब अपना एडमिट कार्ड (HTET Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं| हरियाणा सरकार के शिक्षा बोर्ड ने एचटेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं| मालूम रहे कि, शिक्षा बोर्ड ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि 26 नवम्बर 2022 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे|

How To Download HTET 2022 Admit Card

HTET 2022 Admit Card Out
HTET 2022 Admit Card Out

अब परीक्षार्थियों (HTET Examinees) को अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है तो उन्हें सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की आधकारिक वेबसाइट http://bseh.org.in पर जाना होगा| जैसे ही आप साइट पर जाएंगे आपको फ्रोंट में होम पेज पर ही Download admit card for HTET -2022 का विकल्प दिख जाएगा|

बतादें कि, इस विकल्प पर आपको क्लिक करना है| जैसे ही आप यहां क्लिक करेंगे| आपके सामने नया पेज खुलेगा और यहीं नीचे की तरफ आपको Registration / Login का विकल्प नजर आएगा| इस पर आपको क्लिक करना है और जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे| आपसे आपके एडमिट कार्ड के लिए कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी| जिन्हें भरते ही आपका एडमिट कार्ड (HTET Admit Card 2022) आपके सामने होगा|
 
3 व 4 दिसम्बर को HTET 2022 की परीक्षा

बतादें कि, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 लेवल-1, 2 व 3 के लिए परीक्षा का आयोजन 03 व 04 दिसम्बर, 2022 को करवाया जा रहा है| बोर्ड ने परीक्षा को लेकर पूरी तरह से व्यवस्था कर ली है|

504 केन्द्रों पर HTET 2022 की परीक्षा

HTET 2022 की परीक्षा के लिए 504 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं| इन सभी परीक्षा केन्द्रों पर कुल 3,05,717 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए शामिल होंगे| गौरतलब है कि परीक्षार्थियों के साथ-साथ शिक्षा बोर्ड के लिए भी अध्यापक पात्रता परीक्षा एक चुनौतीपूर्ण परीक्षा रहती है| क्योंकि इस दौरान पेपर लीक और नकल व फर्जी गतिविधियों का डर रहता है|

HTET 2022 परीक्षा की हाईटेक मॉनिट्रिंग

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अनुसार, इस बार बड़ी बारीकी से हर चीज का ध्यान रखा जा रहा है| कई प्रभावशाली उड़नदस्तों का गठन किया गया है साथ ही परीक्षा केंद्रों के नजदीक कड़ी निगरानी रखी जाएगी| शिक्षा बोर्ड ने बताया कि, HTET 2022 परीक्षा पर पैनी नजर रखने के लिए खुद बोर्ड मुख्यालय पर हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बोर्ड ने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान असली अभ्यर्थी के स्थान पर नकली अभ्यर्थी पाये जाने पर परीक्षार्थी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।