HSSC ने जेल विभाग भर्ती के लिए PMT शॉर्टलिस्ट जारी की, 25 गुना अभ्यर्थी अगले चरण में चयनित
- By Gaurav --
- Saturday, 04 Jul, 2026
HSSC Releases PMT Shortlist
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने जेल विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।
आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक पद के मुकाबले 25 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और नाम सूची में जांच सकते हैं।
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें अभ्यर्थियों की निर्धारित शारीरिक मापदंडों के अनुसार जांच की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार, जो आयोग द्वारा तय मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
आयोग ने बताया कि PMT की तिथि, समय और परीक्षा केंद्र संबंधी विस्तृत जानकारी अलग से अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर बनाए रखें।