HPU ने 2026-27 एडमिशन काउंसलिंग शेड्यूल किया जारी, 8 जुलाई से होगी प्रक्रिया शुरू
- By Gaurav --
- Saturday, 04 Jul, 2026
HPU Releases Counselling Schedule
शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड हिमालयन स्टडीज (IIHS) के अंतर्गत संचालित डिपार्टमेंट ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज (DIS) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विभाग के अनुसार, एमबीए (रूरल डेवलपमेंट) और एमएफए (पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 8 और 9 जुलाई को संबंधित विभाग में आयोजित की जाएगी।
वहीं, पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट (PGDDDM) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 13 जुलाई को आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी आवश्यक मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एचपीयू ने अभ्यर्थियों से समय पर काउंसलिंग स्थल पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।