HPSC HCS Prelims Exam Revised Result 2022| HCS Prelims Exam का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, हाईकोर्ट के आदेश के बाद HPSC का फैसला

HCS Prelims Exam का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी; हाईकोर्ट के आदेश के बाद HPSC का फैसला, यहां PDF में देखिए पासआउट हुए रोल नंबर्स

HPSC HCS Prelims Exam Revised Result 2022

HPSC HCS Prelims Exam Revised Result 2022

HPSC HCS Prelims Exam Revised Result 2022: हरियाणा सिविल सर्विसेज प्री-एग्जाम 2022 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया है।यानि नए सिरे से दोबारा रिजल्ट हुआ है। दरअसल, रिजल्ट पर विरोध और हाई कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने यह फैसला लिया। इससे पहले 9 जून को आयोग द्वारा रिजल्ट जारी किया जा चुका था लेकिन अब वो रिजल्ट रद्द कर दिया गया है।

फिलहाल, हरियाणा सिविल सर्विसेज प्री-एग्जाम 2022 का रिवाइज्ड रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पास हुए हैं उनके रोल नंबर्स की पीडीएफ वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। पीडीएफ में अलग-अलग कैटेगरी वाइज सबके रोल नंबर दिए गए हैं। पास हुए अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा।

मई 2023 में हुआ था HCS प्री-एग्जाम

हरियाणा सिविल सर्विसेज प्री-एग्जाम-2022 का आयोजन मई 2023 में किया गया था। जहां राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होने के लिए बड़े पैमाने पर अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम के लिए महीनों की कड़ी तैयारी की थी.

अगस्त 2023 में HCS मेंस एग्जाम

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा अब अगस्त 2023 में अब हरियाणा सिविल सर्विसेज मेंस एग्जाम-2022 का आयोजन किया जाएगा। मेंस एग्जाम में वही अभ्यर्थी शामिल हो पाएंगे। जिन्होंने HCS प्री-एग्जाम में सफलता पाई है। जो प्री-एग्जाम में फेल हो गए हैं। उन्हें मेंस एग्जाम में एंट्री नहीं मिलगी। अब वह दोबारा से तैयारी करें। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। यहां से अभ्यर्थियों को सब अपडेट मिलती रहेगी।

HCS Prelims Exam Revised Result 2022 PDF

यह भी पढ़ें- 'चंदा मामा' हम आ रहे; LIVE देखिए चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, यहां सब कुछ जानिए