How To Book Bus Ride Via Uber App

गुरुग्राम वालों के मजे! अब Uber से ही Bus में सीट हो जाएगी बुक, ऐसे फटाफट मिलेगा टिकट, यहां तरीका जान लीजिये

How To Book Bus Ride Via Uber App

How To Book Bus Ride Via Uber App

How To Book Bus Ride Via Uber App : हरियाणा का एक ऐसा जिला, जहां लोग जिस प्रकार से Uber ऐप के जरिए टैक्सी या बाइक बुक करते हैं तो उसी प्रकार अब वे Bus में अपनी सीट भी बुक कर पाएंगे| मसलन, बस में सीट बुक अब Uber ऐप पर ही हो जाया करेगी| दरअसल, गुरुग्राम में Uber और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड ने हाल ही में लोगों को Uber ऐप का इसेमाल कर बस टिकट बुक करने की अनुमति दी है। यह एक तरह से नई सर्विस है|

बतादें कि, लोग Uber ऐप से बस में सीट तो बुक कर ही सकते हैं साथ ही वह उन कई सुविधाओं का भी लाभ ले लाएंगे जो Uber ऐप पर लेते हैं| आप यहां से अपनी बस सीट्स पहले से ही रिजर्व्ड करने के साथ बस लोकेशन भी ट्रैक कर पाएंगे और साथ ही सफर को रियल टाइम में ट्रैक करने की भी सुविधा होगी|

समय नहीं होगा बर्बाद, भीड़भाड़ का झंझट भी खत्म

बताया जाता है कि इस सर्विस को शुरू करने का मकसद लोगों को एक बेहतर आवगमन एक्सपीरियंस उपलब्ध करना है| ऐसी सर्विस से अब लोगों का समय भी खूब बचेगा| बर्बाद नहीं होगा| और साथ ही वह भीड़भाड़ से भी बच पाएंगे।

Uber ऐप पर कैसे होगी बस की सीट बुक

बतादें कि, Uber ऐप पर बस में सीट बुक करने की सुविधा 24 घंटों के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि आपको Uber App पर बस की सीट बुक कैसे करनी है? बतादें कि सबसे पहले आपको Uber ऐप जाना है| फिर आपको Ride को चुनना होगा। फिर अपना पिकअप और ड्रॉपऑफ लोकेशन दर्ज करें।

इसके बाद Available Ride Options में नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। फिर आपको Gurugram Plus को चुनना होगा। Uber ऐप बस रूट पर निकटतम स्टॉप दिखाएगा। फिर आपको जितनी सीट बुक करनी है उन्हें सेलेक्ट करना होगा। आप मैक्सिमम 3 सीट चुन सकते हैं। इसके बाद यात्रा की पुष्टि करते हुए पेमेंट कर दें| पेमेंट करते ही राइड कन्फर्म होने का डिजिटल कन्फर्मेशन मैसेज आपके पास आ जाएगा|