कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, मची चीख-पुकार

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, मची चीख-पुकार

Horrific road accident in Kannauj: Truck crushes three people

Horrific road accident in Kannauj: Truck crushes three people

गुरसहायगंज,(कन्नौज)। पुत्री को परीक्षा दिलाने जा रहे अधेड़ की बुलेट पीछे से आ रही बाइक से टकरा गई। इससे बुलेट व बाइक अनियंत्रित हो कर हाईवे पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने तीन लोगों को रौंद डाला। इससे बुलेट व बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हे एंबुलेंस की मदद से कस्बा के सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवती-युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

 

कस्बा के मुहल्ला सुभाष नगर निवासी 50 वर्षीय मुन्नु तिवारी पुत्र बलवीर तिवारी शनिवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे अपनी 22 वर्षीय पुत्री मानवी उर्फ दिव्या तिवारी को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलाने के लिए बुलेट पर सवार होकर छिबरामऊ जा रहे थे। तभी गाजियाबाद कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे के ग्राम सराय प्रयाग स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने पीछे से आ रहे जौनपुर अमाई बभानियावन निवासी 30 वर्षीय अंकेत विश्वकर्मा पुत्र शिवलाल विश्वकर्मा व 28 वर्षीय रोहित पुत्र रामजी गौड़ की बाइक से उनकी बुलेट से टकरा गई।

 

इससे बुलेट अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया। इससे बुलेट सवार पिता, पुत्री सहित बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को आनन- फानन एंबुलेंस की मदद से कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने मुन्नु तिवारी व अंकेत विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि मानवी तिवारी व रोहित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

जिला अस्पताल में रोहित को भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे स्वजन में शव देख चीख पुकार मच गई। जबकि घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी, एसआई दीपक चौधरी, राजेन्द्र सिंह ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


घायल छात्रा बीएसी तृतीय वर्ष की छात्रा है। जबकि उसके पिता कस्बा के तिर्वा रोड पर सर्राफा की दुकान किए है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार रोहित व अंकेत दिल्ली में मजदूरी करने जा रहे थे। उनकी बाइक के पीछे बोरी और लोहे की राड बंधी हुई थी। जिसमें फंस कर बुलेट व बाइक अनियंत्रित हुई और दर्दनाक हाउसा हो गया। बाइक को अंकेत चला रहा था। जो हेलमेट लगाए हुए था।

दौड़ा पड़ने से अचेत होकर घायल हुआ पत्रकार
गुरसहायगंज कस्बा के सीएचसी में दुर्घटना की खबर कवरेज करने गए कस्बा के मुहल्ला पटेल नगर निवासी करीब 35 वर्षीय पत्रकार फैज खान अचानक दौड़ा पड़ने से अचेत होकर फर्श पर गिए गए। इससे उनके सिर व नाक में गंभीर चोट आई। आनन फानन स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।