आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर कंटेनर और कार की टक्कर, 5 लोगों की मौत
BREAKING
पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, हाइवे पर कंटेनर और कार की टक्कर, 5 लोगों की मौत

Horrible road accident in Andhra Pradesh

Horrible road accident in Andhra Pradesh

तिरुपति। Horrible road accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत से कोहराम मच गया। दोनों हादसे आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में हुए हैं। पांच अन्य लोग भी घायल हैं। पहले हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। सभी लोग अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

शवों को पोस्टमार्टम को भेजा

पुलिस के मुताबिक गुव्वलाचेरुवु घाट रोड पर एक कार और कंटेनर में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की जान गई। कार में सवार चार लोगों और कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंटेनर चालक की नहीं हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक कार सवार चारों मृतक चक्रयापेट मंडल के कोन्नेपल्ली गांव के रहने वाले थे। हालांकि कंटेनर चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कार पलटने से दो की मौत

दूसरी दुर्घटना में दो लोगों की जान गई है। तेज रफ्तार कार धुवुरू मंडल में चिंतागुंटा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। यह सभी कुरनूल से तिरुमाला जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।

यह भी पढ़ें:

मोबाइल देखने पर मां और बड़ी बहन ने पीटा, शिकायत लेकर थाने पहुंचा किशोर

सांसद कंगना रनौत को BJP की कड़ी चेतावनी; किसानों के मामले में दिए बयान पर चेताया, कहा- अब भविष्य में न दें कोई ऐसा बयान

उत्तर रेलवे द्वारा जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया