aaj ka itihas

History of 31 October 2023 (31अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 31 October 2023

History of 31  October आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1517 – मार्टिन लूथर ने विटेनबर्ग चर्च के दरवाजे पर अपनी 95 थीसिस पोस्ट की। इसके साथ ही जर्मनी में प्रोटेस्टेंट सुधार की शुरुआत हुई।

1759 – फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।

1863 – ग्रेट ब्रिटेन ने वाइकाटो, न्यूजीलैंड पर हमला किया

1864 – नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।

1875 – स्वतन्त्रता सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल का जन्म हुआ।

1876 ​​- भारत में विनाशकारी चक्रवात में 2,00,000 से अधिक लोग मारे गए

1905 – अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।

1908 – चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।

1914 – ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1917 – प्रथम विश्व युद्ध – बेर्शेबा की लड़ाई

1920 – मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।

1920 – भारत का सबसे पुराना ट्रेड यूनियन, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का गठन

1953 – बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।

1956 – स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।

1959 – सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1960 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से लगभग दस हजार लोगों की मौत।

1966 – भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।

1978 – ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।

1978 – यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।

1982 – पोप जॉन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।

1984 – भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात् राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें।

1989 – तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।

1996 – रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।

1999 – जेसी मार्टिन एक सीडबोट में अकेले दुनिया की परिक्रमा करने के 11 महीने बाद मेलबर्न लौटे

2003 – हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया। मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।

2003 – मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।

2004 – फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।

2005 – फ़िलिस्तीन-इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह। चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।

2006 – श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

2008 – देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।

2014- राष्ट्रीय एकता दिवस। भारत के राजनीतिक एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करने के लिए, उनकी जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसकी शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में की थी।

2015 – रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें:

History of 29 October 2023 (29 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 27 October 2023 (27 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये