aaj ka itihas

History of 30 January (30 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

01-Aaj-Ka-itihas 1

History of 30 January

History of 30 January- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1530 – मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।

1649 – इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ का सिर कलम किया गया।

1790 – पहली लाइफबोट काे टायन नदी में उतारा गया।

1889 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।

1903 – लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।

1910 – भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म।

1911-‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।

1913 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।

1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।

1948 – नाथू राम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की।

1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।

1964 – दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।

1968 – हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।

1971 – इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।

1972 – पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।

1989 – अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

1991 – इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा किया।
इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।

2008 – चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।

2016 – नाइजीरिया में मैदुगुरी के दालोरी गांव के पास बोको हराम के हमले में 65 लोग मारे गये तथा 136 घायल हुए।

यह भी पढ़ें:

History of 29 January (29 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 28 January (28 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)