aaj ka itihas

History of 25 October 2023 (25 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Aaj-ka-Itihas

History of 25 October 2023

History of 25  October आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1812-युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर क़ब्ज़ा कर लिया।

1917-बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।

1920-राजस्थान के भूतपूर्व छठवें मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह ख़ान का जन्म।

1924-भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।

1937-हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शारदा का जन्म।

1951-भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।

1962-अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1964-अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।

1971-संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।

1995-तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000-अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।

2005-ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007-तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।

2008-सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।

2009-बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।

2012-प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन।

2013-नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

2019-भारतीय राजनीतिज्ञ एवं गुजरात के भूतपूर्व 13वें मुख्यमंत्री रहे दिलीपभाई रमणभाई पारिख का निधन।
यह भी पढ़ें:

History of 24 October 2023 (24 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 22 October 2023 (22 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये