aaj ka itihas

History of 24 October 2023 (24 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas

History of 24 October 2023

History of 24  October : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1577-चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।

1579-जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे, वह पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचे।

1605-मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।

1915-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का जन्म।

1921-सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म।

1945-द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।

1946-रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।

1947-जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला किया।

1948-बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।

1974-जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में से एक अनुराग ठाकुर का जन्म।

1975-बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।

1982-सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।

1984-कोलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।

2000-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक सीताराम केसरी का निधन।

2001-नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।

2004-ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।

2005-न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।

2013-मन्ना डे का निधन, भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

2017-प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन।

यह भी पढ़ें:

History of 22 October 2023 (22 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 20 October 2023 (20 अक्तूबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये