aaj ka itihas

History of 22 February (22 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

Aaj-ka-Itihas

History of 22 February

History of 22 February- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1495-फ्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।

1724-स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।

1746-फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर क़ब्ज़ा किया।

1775-यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।

1784-चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।

1845-ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।

1848-लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।

1885-भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त जन्म।

1907-लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।

1935-व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

1942-द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।

1944-महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी जो भारत में 'बा' के नाम से विख्यात का निधन।

1964-घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।

1966-उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।

1974-पाकिस्तान ने बंगलादेश को मान्यता प्रदान की।

1975-इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।

1979-कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1980-अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।

1982-भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन।

1989-अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।

1990-मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।

1992-खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।

1995-उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।

1996-जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।

1998-जापान के नगानो शहर में अठारहवें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।

1999-भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।

2006-जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।

2007-ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।

2008-समकालीन भारतीय काला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।

2011-न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें:

History of 21 February (21 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 20 February (20 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)