aaj ka itihas
BREAKING
हरियाणा में किस मंत्री के पास कौन-कौन से विभाग; मंत्रियो और उन्हें अलॉट विभागों की लिस्ट आई, CM के पास सबसे ज्यादा लोड बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ED का एक्शन; फ्लैट-बंगलो समेत 98 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की, शेयर्स भी शामिल चंडीगढ़ में आज यह रास्ता बंद; ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया, अन्य रस्तों से गुजरने की सलाह, जानिए क्यों? आज इस समय जारी होगा पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट; स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक, इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत कोच्चि में विदेशी पर्यटकों ने फिलिस्तीन समर्थक बैनर फाड़ा, स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की शिकायत के बाद FIR दर्ज

History of 20 February (20 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

Itihas3

History of 20 February

History of 20 February- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1798-लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।

1833-मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।

1835-कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846-अंग्रेजों ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।

1847-राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1868-'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।

1872-न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला।

1873-कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।

1933-एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।

1935-कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1940-इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।

1942-द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।

1945-भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म।

1947-ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।

1950-स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का निधन।

1962-जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।

1965-नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।

1968-मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।

1975-मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।

1976-मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।

1982-कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।

1985-हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का निधन।

1986-सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण।

1987-हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।

1988-रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।

1989-आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।

1999-भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।

2000-भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।

2001-भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।

2002-काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।

2003-ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।

2007-यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।

2008-रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।

2009-भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।

2015-स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें:

History of 19 February (19 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 18 February (18 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)