aaj ka itihas

History of 2 February (2 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

01-Aaj-Ka-itihas 1

History of 2 February

History of 2 February- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है। 

1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।

1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई।

1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।

1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।

1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई।

1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1890 - अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।

1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में 'फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी' की स्थापना की।

1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।

1913 - न्यूयार्क में 'ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल' की ओपनिंग हुई।

1920 - फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।

1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस' पहली बार प्रकाशित किया गया।

1939 - हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।

1952 - मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।

1953 - अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।

1966 - पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।

1982 - सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।

1990 - अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।

1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।

1997 - चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।

1999 - आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास।

2001 - भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।

2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार।

2004 - स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

2008 -राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन 'गोल्डन चैरियट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें:

History of 1 February (1 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 31 January (31 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)