aaj ka itihas

History of 16 March 2023 (16 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

01-Aaj-Ka-itihas 1

History of 16 March 2023

History of 16 March : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1690 – फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी।

1846 – अमृतसर संधि के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह को दे दिया गया।

1693 – इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म।

1901 – महात्मा गांधी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म।

1906 – भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का जन्म।

1916 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता दयाकिशन सप्रू का जन्म।

1922 – अमेरिकी टेलीविजन पटकथा लेखक और नाटककार हार्डिंग लेमेय का जन्म।

1922 – सुल्तान फवाद प्रथम मिस्र के सुल्तान बने, इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।

1939 – जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।

1959 – इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1978 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1989- मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ‘ममी’ मिली।

1995- नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।

1998- चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।

2003– ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।

2004- रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।

2006 – संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।

2007- दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी हर्शेल गिब्स ने वनडे क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।

2012 – भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2013 – पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना में 24 सैनिकों की मौत।

2014 – क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।

ये भी पढ़ें ....

History of 15 March 2023 (15 मार्च 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

ये भी पढ़ें ....

History of 14 March (14 मार्च की ऐतिहासिक घटनाये