aaj ka itihas
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

History of 14 March (14 मार्च की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas

History of 14 March

History of 14 March : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1647- बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।

1653- नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।

1794- एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।

1879- सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म।

1883- महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन।

1905-फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म।

1912….इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।

1913- मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्कट का जन्म।

1914….सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1926….लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत ,93 घायल।

1931….भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।

1955….राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।

1965….इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।

1976….अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1988- गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया।

1993….आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की उम्र में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक बनाये।

1998- सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।

1999- स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।

2004- चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।

2013….इराक की राजधानी बगदाद में सिलसिलेवार कार बम धमाकों में 25 लोगों की मौत और 50 अन्य घायल हो गये।

2018 – ब्रिटिश भौतिकशास्त्री एवं ब्रह्माण्ड-वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।

ये भी पढ़ें ....

History of 13 March (13 मार्च की ऐतिहासिक घटनाये

ये भी पढ़ें ....

History of 12 March (12 मार्च की ऐतिहासिक घटनाये